फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: गाजीपुर से रवाना हुआ देश का पहला हाईड्रोजन जलयान, आज पहुंचेगा काशी; अधिकारियों ने की बैठक

Sun, 14 Jul 2024 08:41 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

देश का पहला हाईड्रोजन जलयान गाजीपुर से रवाना हो चुका है। आज वाराणसी के घाटों से होते हुए रामनगर मल्टीमॉडल टर्मिनल राल्हपुर ले जाया जाएगा। इसको लेकर स्थानीय अधिकारियों ने मल्टीमॉडल टर्मिनल का जायजा लिया।
विज्ञापन
हाईड्रोजन जलयान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश का पहला हाईड्रोजन जलयान गाजीपुर से रवाना हो चुका है। रविवार को नमो घाट पहुंच सकता है। उसके बाद उसे सभी घाटों से होते हुए रामनगर मल्टीमॉडल टर्मिनल राल्हपुर ले जाया जाएगा।

विज्ञापन


शनिवार को इंडियन वाटरवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया के स्थानीय अधिकारियों ने मल्टीमॉडल टर्मिनल का जायजा लिया। इस दौरान टर्मिनल के अधिकारियों को विशेष दिशा निर्देशित किया। हाईड्रोजन के लिए बनने वाले प्लांट को लेकर भी अधिकारियों ने बैठक की है। 

आईडब्ल्यूएआई अधिकारियों के अनुसार जलयान को मल्टीमॉडल टर्मिनल राल्हूपुर में खड़ा कराया जाएगा। अच्छी बात यह है कि जलयान के लिए गंगा में पर्याप्त पानी है। अन्यथा गाजीपुर से वाराणसी का सफर तय करने में जलयान को दो से तीन दिन लगते। जगह-जगह जलयान फंसता।
विज्ञापन


हाईड्रोजन जलयान का संचालन पर्यटन विभाग के जिम्मे होगा। आईडब्ल्यूएआई अधिकारियों के अनुसार हाईड्रोजन जलयान काशी-प्रयागराज के बीच महाकुंभ के दौरान चलाया जाएगा। फिलहाल जलयान के अंदर हिस्से में कई काम होने हैं। सजावट और लाइटिंग पर काम किया जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें