फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: राखी बांधकर लौट रहे दंपति का बाइक से एक्सीडेंट, पति-पत्नि की मौत, बच्चे की हालत गंभीर

Fri, 12 Aug 2022 03:44 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के कटहल गंज के समीप बाइक सवार एक पति-पत्नि की एक्सीडेंट में मौत हो गई। उनके साथ बाइक पर एक आठ साल का बच्चा भी था। 
विज्ञापन
एक्सीडेंट वाली बाइक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्षेत्र के कटहल गंज के समीप डगरूपुर गांव के पास शुक्रवार को एक बाइक और कार में जोरदार टक्कर हो गई।  इस हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन

मिली जानकारी के मुताबिक पारस राम (55 वर्ष) पत्नी गोली देवी  (50 वर्ष) निवासी कोनिया कज्जाकपुरा वाराणसी घर से राखी बांधने गुरुवार को मायके खरपतू राम निवासी भोपापुर थाना चोलापुर गई थी।

उनके साथ एक आठ वर्ष का मासूम भी मोपेड पर सवार था। रक्षाबंधन भाई के हाथ में बांधने के बाद शुक्रवार को सुबह घर लौटते समय बाइक की सामने से आ रही कार से टक्कर हो गई। पति पत्नी और आठ वर्षीय मासूम गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने एंबुलेंस मंगाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोलापुर भेजा। जहां चिकित्सकों ने पति-पत्नि को मृत घोषित कर दिया और मासूम की हालत गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर परिजनों ने चौबेपुर पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि दुर्घटना का मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें