फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने सऊदी अरब से दी तीन तलाक की धमकी, पत्नी ने पीएम-सीएम से लगाई गुहार

Tue, 28 Aug 2018 10:47 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
विज्ञापन
1 of 5
सऊदी अरब से पति पर फोन से तीन तलाक की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पत्नी ने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और  पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र भेजा है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
तील तलाक
यूपी के जौनपुर जिले के शाहगंज निवासी सूफियाना सोमवार को दीवानी न्यायालय अपने मुकदमे के संबंध में आई थीं। वहीं से प्रधानमंत्री को फैक्स किया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जाकर प्रार्थना पत्र दिया। उसका निकाह अरमान से हुआ था। उसके तीन बच्चे भी हुए।

 
विज्ञापन

3 of 5
teen talaq
आरोप है कि दहेज के लिए ससुराल वालों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। सूफियाना ने कोर्ट में दहेज उत्पीड़न एवं भरण पोषण के लिए मुकदमा दायर किया था। सूफियाना का कहना है कि शौहर ने कहा मुकदमा न लड़ो और उसे घर ले गया। 21 अगस्त की  रात पति व ससुराल वालों ने दहेज के लिए उसे फिर पीटा।

 

4 of 5
तीन तलाक - फोटो : amar ujala
वे उसकी जान ले लेते लेकिन शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग आ गए और बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। ससुराल वालों ने धमकी दी है कि कि दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर जान से मार देंगे। मारपीट की घटना के दो दिन बाद 23 अगस्त को उसका शौहर अरमान सऊदी अरब चला गया और 26 अगस्त को फोन करके उसने तीन तलाक की धमकी दी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
triple talaq - फोटो : सोशल मीडिया
ससुराल वालों द्वारा पीटने की शिकायत उसने शाहगंज पुलिस से की लेकिन वहां रिपोर्ट नहीं लिखी गई और न ही चोटों का मेडिकल कराया। इसके बाद महिला ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और  पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र भेजकर  पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें