फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में पति का मर्डर: प्रेमी को फुफेरा भाई बता रखा पति के साथ, राज खुलने पर पत्नी ने गुड्डू संग कर दिया कत्ल

Thu, 30 Jul 2026 08:59 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में कुंजबिहारी राजभर की हत्या का राजफाश हो गया है। कुंजबिहारी राजभर की हत्या उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की थी। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने हत्या करने की पूरी कहानी सुनाई है।
विज्ञापन
mau murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। कोपागंज थाना इलाके के कसारा गांव के पास मिले कुंजबिहारी राजभर की हत्या का खुलासा बुधवार को पुलिस ने किया। पुलिस के अनुसार, कुंजबिहारी की हत्या पत्नी नेहा ने अपने प्रेमी गुड्डू राजभर के साथ मिलकर की थी।
विज्ञापन


उसने दो महीने पहले तक प्रेमी को फुफेरा भाई बताकर पति के साथ रखा था। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने बताया कि मुहम्मद अली इंटर कॉलेज इंदारा के पास से मंगलवार को गुड्डू कुमार और नेहा को गिरफ्तार किया गया। 25 जुलाई को को शव मिलने के बाद पहचान नहीं हो सकी थी।

पिता हरिशचंद्र की तहरीर पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी थी। मंगलवार को पहचान होने के बाद घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज में नेहा को एक युवक के साथ देखकर पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो मामले का खुलासा हुआ।
विज्ञापन

नेहा का गुड्डू भारती से चल रहा था प्रेम प्रसंग
कुतुबपुर थाना मुहम्मदाबाद गोहना के रहने वाले कुंजबिहारी राजभर की शादी मधुबन थाना क्षेत्र के महुई गांव निवासी नेहा राजभर से हुई थी। जांच में पता चला कि नेहा का विवाह से पहले से ही गांव के गुड्डू भारती से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

 

शादी के बाद भी दोनों के बीच संपर्क बना रहा। नेहा ने अपने प्रेमी के साथ रहने के लिए योजना बनाई। मुंबई में जहां गुड्डू राजभर काम करता था, वहां उसने अपने पति को गुड्डू को अपनी बुआ का लड़का बताकर भेजा।

पति को अफेयर का शक होने पर हुआ विवाद
वहां कुंजबिहारी और गुड्डू दोनों साथ रहे। इस दौरान विश्वास जीतने के बाद गुड्डू की बात पर कुंजबिहारी ने नेहा को मुंबई बुलाया लेकिन दोनों के प्रेम प्रसंग की जानकारी कुंजबिहारी को होने के बाद उनके बीच कई बार विवाद हुआ था।

 

इस बीच घटना से लगभग दो महीने पहले सभी मऊ लौट आए। 25 जुलाई को नेहा ने कुंजबिहारी को मुंबई जाने के बहाने मऊ स्टेशन बुलाया। वहां से वह उसे कसारा ले गई, जहां पहले से गुड्डू मौजूद था।

 

मारपीट में हुई कुंजबिहारी की मौत
इसी दौरान किसी बात को लेकर तीनों के बीच विवाद और मारपीट हुई, जिसमें कुंजबिहारी की मौत हो गई। घटना के बाद नेहा और गुड्डू मौके से फरार हो गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चोट के निशान मिले थे।

एसपी ने बताया कि पुलिस ने कसारा चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें कुंजबिहारी दोनों आरोपियों के साथ दिखाई दिया। इसके बाद पूछताछ और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम का खुलासा हुआ।

मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर गुड्डू कुमार उर्फ गुड्डू भारती (28) निवासी महुई थाना मधुबन और नेहा राजभर (21) पत्नी कुंजबिहारी को गिरफ्तार कर लिया गया।

शादी के चार दिन बाद ही प्रेमी के साथ मिलकर पति की करा दी थी
फरवरी 2024 में दोहरीघाट थाना इलाके के उसरी गांव निवासी लवकुश चौहान की शादी पायल चौहान से हुई थी। घर में सभी खुश थे और चारों तरफ मांगलिक वातावरण था। शादी के चार दिन बाद लवकुश चौहान का शव दूल्हे के कपड़े में नदी किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। 

 
विज्ञापन

मामले में पत्नी की भूमिका सामने आई। पूछताछ में पायल ने बताया कि वह लवकुश से नहीं, बल्कि दिनेश यादव से प्यार करती थी। दिनेश से ही शादी करना चाहती थी, लेकिन उसके परिजनों ने सामाजिक बंधनों के कारण उसकी शादी उसकी मर्जी के खिलाफ लवकुश से करा दी थी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें