फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वो कुछ दिनों का मेहमान: उसके खाने में रोज थोड़ा- थोड़ा डालती हूं जहर..., पत्नी के खिलाफ पति ने दर्ज कराई FIR

Sun, 01 Dec 2024 05:20 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

आजमगढ़ जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उसका आरोप है कि पत्नी किसी से फोन पर बात करते समय बोलती है कि वो कुछ दिनों का मेहमान है, उसके खाने में रोज थोड़ा-थोड़ा जहर डालती हूं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Meta AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पति ने बरदह थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि उसकी पत्नी फोन से किसी से बात करते समय बोली कि वो कुछ दिनों का मेहमान है मैं उसके खाने में थोड़ा-थोड़ा जहर रोज डालती हूं। वह अब बीमार रहता है और अपनी दवा लेने गया है। उसके मरने के बाद उसकी सारी प्रापर्टी हमारी हो जाएगी। फिर मैं सब बेचकर चली आऊंगी।

विज्ञापन


बरदह थाना क्षेत्र के भैंसकुर गांव निवासी सत्येंद्र राय के पिता की मृत्यु बाल्यावस्था के समय हो गई थी। वहीं, माता की भी मृत्यु करीब 12 वर्ष पूर्व हो चुकी है। सत्येंद्र राय का पालन-पोषण उसके रिश्तेदारों द्वारा किया गया। वह कुछ दिन पढ़ाई करने के बाद छोड़ दिया।

इसके बाद पांच बीघा खेत में खेती कर अपना गुजर बसर करने लगा। कुछ लोगों द्वारा साजिश से उसकी शादी तहबरपुर के एक गांव में 26 फरवरी 2024 को करा दी गई। विवाह होने के बाद उसकी पत्नी जब घर आई तो वह मारती-पिटती थी। पति ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी किसी और से घंटों बात करती थी। पूछने पर कोई जवाब नहीं देती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

खाने में कुछ मिलाकर खिलाती है पत्नी

आरोप लगाया कि उसकी पत्नी खाने में कुछ मिलाकर खिलाती थी। खाना खाने पर कुछ ही देर बाद सत्येंद्र के गले व पेट में दर्द होने लगता था और आवाज भी बैठ जाती थी। इसका वह चिकित्सक ने अपना इलाज कराने लगा। आरोप लगाया कि उसकी पत्नी अपने आलमारी में एक शीशी रख रही थी जिसे वह देख लिया।

आरोप लगाया कि उसकी पत्नी मां के सभी जेवरात लेकर चली गई। इस बारे में जब उसने थाने पर शिकायत की तो उसकी किसी ने नहीं सुनी। जिससे परेशान होकर उसने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर बरदह थाने में एफआईआर दर्ज की गई।

क्या बोले अधिकारी
कोर्ट के आदेश पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। इसकी विवेचना चौकी इंचार्ज को सौंपी गई है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उस पर कार्रवाई होगी। -राकेश कुमार सिंह, थाना प्रभारी बरदह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें