इस बीच मायके और ससुराल के बीच पंचायत भी हुई। विवाहिता का आरोप है कि आज से दो महीने पहले ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया था। आरोप है कि उसके पति ने चोरी छिपे बिना तलाक दिए दूसरी शादी कर ली है।
जानकारी मिलते ही विवाहिता और उसकी मां सहीदुम बानो, बहन अमीना और अफसाना शिकायत लेकर ससुराल पहुंची। परिजनों का कहना है कि महिला के पति सहित ससुराल पक्ष के असलम, सोनी, मोनी और मुमतजा सभी ने मिलकर लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया।