फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के 18 साल बाद पति ने दिया तीन तलाक, पीड़िता ने की एएसपी से शिकायत

Tue, 20 Aug 2019 04:57 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
तीन तलाक मामला (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media (File Photo)
विज्ञापन

जौनपुर जनपद की महिला को कटरा कोतवाली के महंथ शिवाला निवासी पति ने तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। महिला ने 17 अगस्त को एएसपी सिटी से इसकी शिकायत की। महिला ने न्याय नहीं मिलने पर शौहर के चौखट पर आत्मदाह करने की चेतावनी दी है। पुलिस का कहना है कि शादी प्रमाणित होने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 12 घंटे में छह हत्याओं से दहला प्रयागराज, अखिलेश बोले- हत्या प्रदेश बना उत्तर प्रदेश 

महिला ने बताया कि मेरा मायका जौनपुर के रामपुर थाना क्षेत्र में है। मेरी पहले शादी हो चुकी थी।18 साल पहले कटरा कोतवाली के महंथ शिवाला निवासी युवक वहां कालीन बुनाई करता था। उसी दौरान युवक प्रेम संबंध बनाकर मुझे मिर्जापुर ले आया और यहां मुस्लिम धर्म के अनुसार निकाह कर लिया। निकाह के कागजात उसी के पास हैं। तब से मैं उसके साथ रह रही थी। महिला का आरोप है कि तीन माह पूर्व उसके पति ने तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने बताया कि कटरा कोतवाली में तहरीर देने पर सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद एएसपी से शिकायत की। महिला के अनुसार, वह अनपढ़ है। शादी के दो साल बाद गर्भवती होने पर पति ने गर्भपात करा दिया था। एएसपी सिटी प्रकाश स्वरूप पांडेय ने बताया कि  महिला मेरे पास आई थी। उसने शादी के 18 साल बाद घर से निकाले जाने की शिकायत की है। उसके पास शादी का कोई प्रमाणपत्र नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। शादी प्रमाणित होने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें