फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में पत्नी ने दूसरी शादी का किया विरोध, पति ने दिया तीन तलाक

Tue, 11 Dec 2018 12:13 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में व्यक्ति ने पहली पत्नी के रहते हुए दूसरी शादी कर ली। इसकी जानकारी होने पर सोमवार को पहली पत्नी ने विरोध किया तो पति ने तीन बार तलाक बोलकर उसे तलाक दे दिया।
विज्ञापन


इस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच मारपीट हुई। हंगामा होने की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और पति को हिरासत में लेकर थाने चली आई। पति को हिरासत में रखकर मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।

सीओ सगड़ी सुधाकर सिंह के मुताबिक जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बासूपार गांव निवासी तौफीक की शादी फरजाना नामक महिला से वर्षों पहले हुई थी। उससे बच्चे भी हैं। इसी बीच तौफीक खाड़ी देश सउदी कमाने चला गया।
विज्ञापन


इस दौरान तौफीक बगैर पहली पत्नी को तलाक दिए ही दूसरी शादी कर ली। कुछ दिन पहले तौफीक अपनी दूसरी पत्नी को लेकर घर पहुंचा। फरजाना को जब इस बात की जानकारी हुई तो वह विरोध करने लगी। सोमवार को इसी बात को लेकर दोनों के बीच मारपीट हुई।
विज्ञापन

मामले की हो रही जांच

UP Police
इस दौरान तौफीक ने अपनी पहली पत्नी को घायल कर तीन बार तलाक बोलकर उससे सारे रिश्ते तोड़ लिए। इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। तौफीक को हिरासत में लेकर कोतवाली चली आई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तौफीक की पत्नी फरजाना का आरोप है कि उसने उसे तीन तलाक दे दिया। जबकि तौफीक का कहना है कि वह अपनी दोनों पत्नियों को साथ रखेगा। तौफीक पुलिस की हिरासत में है। मामले की जांच कोतवाल जीयनपुर कर रहे हैं।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें