फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: दहेज न मिलने पर पत्नी को घर से निकाला, सरेराह दिया तीन तलाक

Mon, 02 Mar 2020 01:25 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
तीन तलाक - फोटो : डेमो
विज्ञापन

वाराणसी के एसएसपी कार्यालय में सोमवार को एक युवती प्रार्थना पत्र लेकर पहुंची। युवती का आरोप है कि दहेज में 10 लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर उसके शौहर ने सरेराह तलाक दे दिया। एसएसपी कार्यालय के डे पुलिस अफसर ने इंस्पेक्टर लंका को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।

विज्ञापन


मंडुवाडीह थाना के बौलिया लहरतारा क्षेत्र में रहने वाली युवती के अनुसार, वर्ष 2015 में उसका निकाह नरिया क्षेत्र के रोहित नगर निवासी युवक से हुआ था। निकाह के बाद से ही उसे ससुराल में दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था।

आरोप है कि इसी बीच उसने एक बच्ची को जन्म दिया तो और ज्यादा प्रताड़ित किया जाने लगा। कुछ और दिनों बाद पता लगा कि उसका शौहर एक अन्य युवती के संपर्क में है। उसने इसका विरोध किया तो उसे मारापीटा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला का कहना है कि दिसंबर 2019 में उसने एक बेटे को जन्म दिया तो उसे लगा कि शायद अब सब कुछ सामान्य हो जाए। इसके बाद भी कुछ ठीक नहीं हुआ। इस बीच पति ने मायके से 10 लाख रुपये मंगाने के लिए मारना-पीटना शुरू कर दिया तो उसने पुलिस से शिकायत की। मामला मीडिएशन सेंटर भेजा गया।

आरोप है कि 26 फरवरी को वह मीडिएशन सेंटर से बाहर निकली तो उसके साथ मारपीट की गई। इसके बाद शौहर ने तीन बार तलाक कह कर उसे भगा दिया। युवती ने शौहर पर कार्रवाई के साथ खुद और दोनों बच्चों के भरण-पोषण की व्यवस्था की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें