गौरतलब है कि तुलसी आश्रम स्टेशन प्लेटफार्म के अप ट्रैक पर रविवार चार बजे करीब जमनिया की ओर से आ रही बक्सर-डीडीयू नगर पैसेंजर ट्रेन के सामने खड़ा होकर एक महिला और एक अधेड़ ने खुदकुशी कर ली थी।
ट्रेन जाने के बाद शव देख स्टेशन पर खड़े लोगों में खलबली मच गई। शवों की हालत क्षत-विक्षत होने के कारण दोनों की शिनाख्त नही हो पाई थी। सोमवार को कोतवाली पुलिस ने शव की पहचान कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।