वाराणसी में मुनारी गांव के पास सड़क हादसे में पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी घायल हो गई। दोनों बाइक से ससुराल से लौट रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार मैजिक से टक्कर हो गई। जिससे हादसा हुआ।
वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र के मुनारी गांव के पास बुधवार को मैजिक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं, पत्नी घायल हो गई। पुलिस ने पत्नी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। साथ ही मैजिक को कब्जे में ले लिया गया है। जबकि फरार चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
यह है मामला
जौनपुर के नेवढ़िया गूढ़वन निवासी संदीप कुमार यादव (32) पत्नी सुमन यादव (30) के साथ गाजीपुर के सैदपुर ककरही स्थित ससुराल गए थे। दोपहर में ससुराल से बाइक से लौट रहे थे। मुनारी गांव के समीप ईंट भट्ठे के पास विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार मैजिक से टक्कर हो गई। घटनास्थल पर ही संदीप की मौत हो गई। सुमन घायल हो गई।