फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही पत्नी की हत्या करने वाले पति की भी मौत, खुद को किया था आग के हवाले

Thu, 01 Nov 2018 09:17 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
मनीष कुमार भारती - फोटो : file photo
विज्ञापन

विज्ञापन
यूपी के बलिया जिले के  जुड़नपुर गांव में मंगलवार की सुबह कोचिंग जा रही युवती को चाकू मारकर हत्या करने के बाद खुद को आग के हवाले करने वाले पति ने भी बुधवार की सुबह जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। उसका उपचार पुलिस की देखरेख में चल रहा था। घटना के दौरान बीचबचाव करने में सास भी झुलस गई थी, जिनका उपचार चल रहा है।

घटना के पीछे पत्नी के परिवार वालों द्वारा उसकी विदाई नहीं करना बताया गया। मौत की सूचना मिलते ही युवक के जीजा शैलेंद्र कुमार व मामा दीनानाथ सहित अन्य रिश्तेदार जिला अस्पताल पहुंचे और उसकी माता व भाई को सूचना दी।  शाम में युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया।  
विज्ञापन


नगरा थाना क्षेत्र के जुड़नपुर निवासी नंदलाल ने अपनी पुत्री संध्या भारती   की शादी लगभग तीन वर्ष पूर्व उभांव थाना क्षेत्र के बहुताचक उपाध्याय के मौजा कुसही निवासी स्व योगेंद्र राम के पुत्र मनीष के साथ हुई थी। शादी के बाद संध्या जब ससुराल जाती थी तो पति उसके साथ मारपीट करता था।

इसके लिए दोनों परिवारों में पंचायत भी हुई थी। इसके बाद पुन: संध्या ससुराल गई, लेकिन पति के स्वभाव में कोई बदलाव नहीं आया। इससे आजिज होकर संध्या बीते मई माह में अपने मायके चली आई।

कोई भी सदस्य जिला अस्पताल नहीं पहुंचा

संध्या भारती-मनीष कुमार भारती - फोटो : file photo
बीए पास संध्या मायके में ही रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। उसे पुलिस में भर्ती होने का शौक था। मंगलवार की सुबह वह साइकिल से कोचिंग के लिए निकली तो घर से लगभग डेढ़ किमी की दूरी पर रास्ते में पहले से इंतजार कर रहे उसे पति ने उसे रोक कर चाकू से वार कर हत्या कर दी।

इसके बाद वह ससुराल पहुंचकर बैग में छिपा कर रखे पेट्रोल को बाहर निकाला और अपने ऊपर उड़ैल कर अपने आपको आग के हवाले कर दिया। जिसे बचाने में उसकी सास दुलारी देवी भी झुलस गई। शोरगुल सुन आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और किसी तरह आग पर काबू पाए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने झुलसे मनीष व उसकी सास को पीएचसी नगरा पहुंचाया, जहां हालत नाजुक देख दामाद व सास को चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

वहीं विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। इस मामले में मृत विवाहिता के पिता नंदलाल राम की तहरीर पर पुलिस ने पति के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।  मालूम हो कि मृत विवाहिता के पिता नंदलाल राम की तहरीर पर पुलिस ने पति के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस के अनुसार उपचार के समय मनीष के घर का कोई भी सदस्य जिला अस्पताल नहीं पहुंचा था।
विज्ञापन

गांव और ससुराल में पसरा सन्नाटा, ग्रामीण स्तब्ध

उभांव थाना क्षेत्र के बहुता कुसहीं गांव में दिल दहला देने वाली हृदय विदारक घटना के बाद गांव में शोक छाया हुआ है। बहुता निवासी मनीष अपने भाई अनूप, विशाल, विकास और अपनी माता के साथ कोलकाता में रहता था। जबकि पिता योगेंद्र की पहले ही मृत्यु हो चुकी है।

मनीष की शादी तीन वर्ष पूर्व नगरा क्षेत्र के जुड़नपुर निवासी नंदलाल की पुत्री संध्या से हुई थी। विवाह के बाद से ही हमेशा पति-पत्नी के बीच विवाद होता रहा है। तीन-चार दिनों पूर्व मनीष कोलकाता से गांव आया था और सुनियोजित साजिश के तहत मंगलवार की सुबह ससुराल में कोचिंग पढ़ने जा रही संध्या पर चाकू से प्रहार कर मौत के घाट सुला दिया।

इसके बाद ससुराल पहुंच अपने साथ लाए पेट्रोल को शरीर पर उड़ेलकर आग लगा लिया लिया था। अब 24 घंटे के अंदर लोगों की मौत की घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। वहीं, मनीष के घर पर ताला लटका हुआ है।  घटना को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें