डंपर की चपेट में आने से अधेड़ के माैत।
- फोटो : संवाद
Varanasi News: फूलपुर थाना क्षेत्र के घमहापुर गांव के पास बृहस्पतिवार सुबह 11:15 बजे डंपर चालक ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। हादसे के दौरान पति डंपर के नीचे आ गया और दबकर घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। हादसे के बाद डंपर छोड़कर चालक भाग निकला। पुलिस आरोपी चालक की शिनाख्त में जुट गई है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
पुलिस के अनुसार, पीआरडी का जवान दुर्योधन राम (50) निवासी चिउरापुर गांव, बड़ागांव, अपनी पत्नी आशा देवी को लेकर बैकुंठपुर जा रहे थे। आशा देवी मंगारी स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में कार्यरत हैं। घमहापुर के पास पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे डंपर ने टक्कर मारी और अचानक मुड़ गया, जिससे बाइक सवार दुर्योधन राम नीचे आ गए और मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, पीछे बैठी पत्नी उछलकर सड़क किनारे गिर पड़ी।