यूपी के सोनभद्र जिले के लाल टावर इलाके में गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव दुपट्टे के सहारे बड़ेर से लटकता मिला है। परिवारजनों का कहना है कि युवक अपनी पत्नी पर शक करता था। जिसके चलते उसने आत्महत्या कर ली।
मूल रूप से बिहार के रोहतास जिला के घोसिया कला एवं हाल पता लालटावर का अकबर खान (26) परियोजना में मजदूरी करता था। गुरुवार सुबह छह बजे उसका शव उसी के घर के कमरे में दुपट्टे के सहारे लटकता मिला।
इसकी सूचना पत्नी नजराना खातून ने पुलिस को दी। पुलिस के मुताबिक नजराना की शादी अकबर से चार माह पूर्व हुई थी। दरअसल नजराना की पहली शादी अकबर के ही बड़े भाई से हुई थी लेकिन करेंट लगने से उसकी मौत हो गई।
इसके बाद नजराना की शादी उसके देवर अकबर से कर दी गई। पुलिस के मुताबिक अकबर नजराना पर शक करता था। इस बात को लेकर दोनों में झगड़ा भी होता रहता था। इसी बात को लेकर अकबर ने खुदकुशी ली।