फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: विवाहिता की मौत मामले में पति और देवर गिरफ्तार, दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप

Sat, 12 Feb 2022 12:40 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

इंस्पेक्टर जैतपुरा मथुरा राय ने बताया कि आरोपी पति बेलाल और उसके भाई वकील अहमद को गिरफ्तार किया गया। वहीं इस मामले में आरोपी बेलाल की बहन और उसकी मां की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के सरैया स्थित भरौटी में बीते आठ फरवरी को संदिग्ध हाल में विवाहिता शबीना बीबी उर्फ सुल्काना की मौत मामले में जैतपुरा पुलिस ने मृतका के पति बेलाल और देवर वरील अहमद को गिरफ्तार किया। विवाहिता शबीना के भाई की तहरीर के आधार पर दहेज हत्या मामले में गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


पीडीडीयूनगर कोतवाली के मलोखर की रहने वाली शबीना बीबी उर्फ सुल्ताना की संदिग्ध हाल में आठ फरवरी की देर शाम संदिग्ध हाल में मौत हो गई थी। मायका पक्ष का आरोप था कि शबीना के पति और ससुराल के अन्य लोगों ने गला दबा कर उसकी हत्या की है।
विज्ञापन

वहीं पति बेलाल ने बताया था कि शबीना बीबी की मौत शौचालय में गिरने के कारण हुई थी। शबीना बीबी के भाई जिया ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन को ससुराल वालों द्वारा लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। दहेज की मांग पूरी न होने के कारण ससुराल के लोगों ने सबीना बीबी की गला दबा कर हत्या कर दी है।

इंस्पेक्टर जैतपुरा मथुरा राय ने बताया कि आरोपी पति बेलाल और उसके भाई वकील अहमद को गिरफ्तार किया गया। वहीं इस मामले में आरोपी बेलाल की बहन और उसकी मां की तलाश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें