जिला अध्यक्ष जितेंद्र यादव (मलिक) ने कहा कि सोनम वांगचुक लोकतांत्रिक तरीके से छात्रों और युवाओं की आवाज बुलंद कर रहे हैं। सरकार को उनकी मांगों को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवाओं का भविष्य सुरक्षित करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष सुजीत यादव 'लक्कड़ पहलवान' ने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण आंदोलन प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। यदि सरकार लगातार जनभावनाओं की अनदेखी करती रही तो आंदोलन को लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से और व्यापक बनाया जाएगा।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने सोनम वांगचुक के आंदोलन के प्रति अपना समर्थन दोहराते हुए सरकार से पेपर लीक के मामलों में प्रभावी कार्रवाई करने तथा छात्र-युवाओं के हितों की रक्षा के लिए शीघ्र निर्णय लेने की मांग की। इस दौरान रविकांत विश्वकर्मा, आनंद यादव, दीपचंद गुप्ता, संदीप मिश्रा सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।