फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: सारंगनाथ महादेव मंदिर तालाब में मृत मिलीं सैकड़ों मछलियां

Sun, 11 Jul 2021 05:03 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

सारंगनाथ महादेव मंदिर के सामने पोखरे के पानी में 60 से 70 किलो मछलियां मर र पोखरे के जल के ऊपर उतराई थीं। मछलियों को स्थानीय लोगों ने निकालकर तालाब पर बनी सीढ़ियों पर इकट्ठा किया। लोग अराजक तत्वों पर कैमिकल डालने का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
मृत मिलीं सैकड़ों मछलियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के सारनाथ के सारंगनाथ महादेव मंदिर स्थित तालाब में सैकड़ों मृत मछलियां मिलीं। स्थानीय लोगों ने मृत मछलियों को तालाब से निकाल कर बाहर किया।

विज्ञापन


जानकारी अनुसार, सारंगनाथ महादेव मंदिर के सामने पोखरे के पानी में 60 से 70 किलो मछलियां मर र पोखरे के जल के ऊपर उतराई थीं। मछलियों को स्थानीय लोगों ने निकालकर तालाब पर बनी सीढ़ियों पर इकट्ठा किया।

वहीं एक स्थानीय ऋषि नारायण ने बताया कि बीते शनिवार को तालाब में दो मरी हुई मछलियां पानी के ऊपर तैरती हुई देखी गई थीं। आज रविवार को लगभग 60 से 70 किलो मछली व कछुए को हम लोगों ने निकालकर तालाब से बाहर किया। सब की सब मछलियां तलाब में ही मर चुकी थीं। मछलियों के मरने के कारण तालाब के पानी से बहुत ही गंदी बदबू आ रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आशंका है कि अराजक तत्वों ने तलाब में केमिकल डाल दिया है, क्योंकि शाम होते ही यहां तालाब की सीढ़ियों पर अराजक तत्व बैठकर गांजा आदि नशा करना शुरू कर देते हैं। जिससे मछलियों की मरने का क्रम लगातार जारी है।

हम लोगों ने इसकी सूचना नगर निगम को दी। नगर निगमकर्मियों ने आकर तालाब से और भी मछलियां निकालीं। साथ ही तालाब के पानी में चूने का छिड़काव किया। अगर मृत मछलियों का पोस्टमार्टम हो जाए तो मछलियों को मरने का सही कारण पता चल जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें