फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: हवा में नमी बरकरार, औसत से 5 डिग्री सेल्सियस नीचे आया पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। तीन दिन पहले हुई बारिश के बाद से जिले का मौसम बदल गया है। शनिवार सुबह से ही नम हवाएं चलती रहीं। इस वजह से दिन में जहां धूप का असर अन्य दिनों की तुलना में कम रहा, वहीं लोगों ने शाम को भी गर्मी से राहत महसूस की। मौसम में बदलाव की वजह से अधिकतम तापमान औसत से 5 डिग्री सेल्सियस कम हो गया।
विज्ञापन

इस सप्ताह 25 मई से नौतपा की शुरुआत हुई, जो 2 जून तक चलेगा। शुरुआती तीन दिन तक तपिश ऐसी रही कि दिन हो या रात, हर कोई बेचैन हो गया। तापमान भी 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आई आंधी और बारिश के बाद मौसम ने ऐसी करवट ली कि हर कोई राहत महसूस कर रहा है। शनिवार को सुबह नम हवाएं चलती रहीं। दिन में धूप तो निकली, लेकिन उमस ज्यादा नहीं रही। दोपहर बाद बादलों की आवाजाही भी देखने को मिली।
तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो औसत से 5 डिग्री सेल्सियस कम रहा। न्यूनतम तापमान भी 1.9 डिग्री कम होकर 24.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि अगले दो दिन तक येलो अलर्ट जारी रहेगा। इस दौरान 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ ही बारिश की भी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें