शॉपिंग मॉल में आग लगने के बाद का दृश्य।
- फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में शहर कोतवाली क्षेत्र के बदलापुर पड़ाव पर स्थित शॉपिंग मॉल सिवी मार्ट में शुक्रवार रात को आग लग गई। जिससे करोड़ों का माल जलकर राख हो गया। आग लगने की सूचना पर आस-पास अफरातफरी फैल गई।
मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियों की मदद से आग बुझाई गई। सुबह 8 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन धुंआ अभी भी गूंज रहा है। रात में जिले की फायर ब्रिगेड की गाड़ियां जब आग पर काबू नहीं पा सकीं तो वाराणसी से फायर ब्रिगेड की दो और गाड़ियां बुलाई गईं।