रितिक रोशन की शूटिंग स्थल का निरीक्षण करने पहुंची टीम
- फोटो : अमर उजाला
बनारस के रामनगर किले का स्वरूप सुपर 30 की शूटिंग के लिए शनिवार को बदला-बदला नजर आया। किले के एक हिस्से को पूरी तरह से पटना विश्वविद्यालय के रूप में तब्दील कर दिया गया है।
किले के पश्चिमी कार्यालय के बाहद ही पटना विश्वविद्यालय का बोर्ड बनकर तैयार हो चुका है। शनिवार को सुपर 30 की पूरी टीम ने रामनगर क्षेत्र का शूटिंग के लिए जायजा लिया। हालांकि ऋतिक रोशन के इंतजार में प्रशंसक रामनगर से लेकर कैंटोमेंट तक दौड़ लगाते रहे।
ऋतिक रोशन शनिवार को अहरौरा क्षेत्र में शूटिंग के लिए रवाना हो गए थे। रामनगर स्थित होटल के बाहर भी तड़के सुबह प्रशंसकों की भीड़ लगी रही लेकिन प्रशंसकों को अपने फेवरेट स्टार के दीदार नहीं हो सके। प्रशंसकों और भीड़ से बचने के लिए ऋतिक रोशन की टीम ने पूरे कार्यक्रम की जानकारी किसी से भी शेयर नहीं की है।