फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हृदयपुर में पंचायत आज तय जाएगी रणनीति

Sat, 09 Jul 2016 02:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
जालंधर में मां-बेटे ने ट्रेन के आगे कूदकर की सुसाइड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रिंग रोड के मुआवजे को लेकर आंदोलित किसानाें की समस्याओं पर चर्चा के लिए कचहरी में किसान न्याय मोर्चा के कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसमें प्रवक्ता राजेंद्र प्रसाद मानव ने बताया कि  किसान महापंचायत में आठ जुलाई तक प्रतिकर भुगतान की प्रक्रिया नए अधिग्रहण कानून के तहत पूरा करने का समय दिया गया था।
विज्ञापन


वक्ताआें ने कहा कि आठ जुलाई तक प्रतिकर भुगतान नए अधिग्रहण कानून के तहत नहीं किया गया। इसको लेकर हृदयपुर में नौ जुलाई की दोपहर 12 बजे बैठक कर अग्रिम रणनीति तय होगी। बैठक में रामबली पटेल, बच्चा सिंह, लालमन पटेल, हरिबल्लभ सिंह, राम दुलार, रमापति यादव, धर्मेंद्र सिंह आदि शामिल रहे। मांग पूरी न होने की स्थिति में रिंग रोड पर किसानों ने हल चलाने का भी ऐलान किया था।

बैठक में ही इस पर भी चर्चा होगी। उधर तीन गांवों इदिलपुर, अहमदपुर और हृदयपुर में किसान सत्याग्रह पर बैठे हुए हैं। हृदयपुर में सत्याग्रह स्थल पर रामजतन, मिठाई लाल, राम निहोर, राम दुलार, संकठा सिंह, सुंदर पाल, सामा देवी, प्रभावती, शांति देवी, भगवानी देवी, मुन्नी देवी शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें