फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: कैसे पहुंचें जल्दी घर, 11 घंटे की देरी से चल रही है ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
11 घंटे की देरी से पहुंची हरिद्वार-भागलपुर स्पेशल
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। दीपावली पर जल्दी से जल्दी घर पहुंचने की चाहत रखने वाले यात्रियों को ट्रेनों की लेटलतीफी रुला रही है। यात्री दो से दस घंटे तक ट्रेनों के इंतजार में कैंट स्टेशन पर समय गुजार रहे हैं। कैंट और बनारस स्टेशन पर ट्रेनों के इंतजार में यात्री रेलवे की व्यवस्था को कोस रहे हैं। बुधवार को हरिद्वार-भागलपुर स्पेशल 11 घंटे की देरी से पहुंची।
इसके अलावा जम्मूतवी-कोलकाता फेयर स्पेशल 9 घंटे, सिकंदराबाद-दानापुर जनसाधारण एक्सप्रेस 7.30 घंटे, अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल 3 घंटे समेत छह ट्रेनें भी लगभग दो-दो घंटे की देरी से कैंट स्टेशन पर पहुंची।
विज्ञापन



इनसेट
प्लेटफाॅर्मों पर उमड़ी भीड़

एक तो दीपावली की भीड़ और ऊपर से ट्रेनों की लेटलतीफी के चलते यात्रियों की भीड़ से स्टेशन पट जा रहा है। प्लेटफाॅर्मों से लेकर यात्री हाल समेत एफओबी पर यात्रियों की भीड़ उमड़ी रही। वहीं, मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, अहमदाबाद, सूरत, सिकंदराबाद, आगरा, जोधपुर, जयपुर समेत अन्य महानगरों से कैंट, बनारस और वाराणसी सिटी आने वाली ट्रेनें ठसाठस भर रहीं। इन ट्रेनों के प्लेस होने पर स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ बढ़ जाती है।
विज्ञापन



रनिंग रूम का एडीआरएम ने जाना हाल
उत्तर रेलवे के कैंट स्टेशन पर रनिंग रूम का एडीआरएम, कैट निदेशक और डीईई लखनऊ ने बुधवार को निरीक्षण किया। रनिंग रूम की साफ-सफाई, बेड रोल की साफ सफाई, रसोई घर में खाने की गुणवत्ता, विद्युत उपकरणों जैसे की फ्रिज, एसी आदि के रखरखाव आदि का हाल जाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें