फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैसे करें गृहकर जमा, समय से काउंटर ही नहीं खुलता

विज्ञापन
विज्ञापन
आदमपुर जोनल कार्यालय में हाउस टैक्स काउंटर समय से नहीं खुलता है। घंटों लाइन में लगने के बाद भी लोग गृहकर जमा नहीं कर पाते हैं। सोमवार सुबह भी यही हाल देखने को मिला। दस बजे के बाद भी काउंटर पर न तो कर्मचारी दिखे न कोई अधिकारी दिखा। लाइन में खड़े लोगों ने बताया कि 8.30 बजे से लाइन में लगे हैं। दस बज चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई कर्मचारी नहीं आया। ये लोग अकसर मनमानी करते हैं। कैश काउंटर पर ज्यादा भीड़ होने पर सर्वर डाउन होने की बात कह कर काम रोक दिया जाता है। वहीं, इस मामले में जोनल अधिकारी रामेश्वर दयाल का कहना है कि हाउस टैक्स जमा करने वाले काउंटर को तय समय पर खोल दिया जाता है। दोपहर एक बजे तक टैक्स जमा किया जाता है। लोगों का कहना था कि जब समय से काउंटर खुलता ही नहीं तो कैसे गृहकर जमा करें।
विज्ञापन

घंटों खड़े होने के बाद भी नहीं होता काम
जोनल में हाउस टैक्स जमा करने आए लोगों ने बताया कि देरी से कैश काउंटर खोलने के बाद भी सर्वर डाउन होने के नाम पर घंटों खड़ा कराया जाता है। जब तक लोगों का नंबर आता है तब तक काउंटर बंद होने का समय हो जाता है। जिसके बाद निगम कर्मी दूसरे दिन आने की बात कहते हैं।
बातचीत
सुबह 9.45 बजे जोनल पर हाउस टैक्स जमा करने आया था। सोचा था दस बजे काउंटर खुलते ही हाउस टैक्स जमा कर घर का सामन लेने निकल जाऊंगा, लेकिन घंटों खड़े रहने के बाद भी काउंटर नहीं खुला।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुगिश अहमद, गंगा नगर कॉलोनी
सबेरे आठ बजे से लाइन में लगल हई, बाकी टैक्स जमा करे वाले कब्बो समय से ना आवेलन। जब मन करी तब खिड़की खोलिहन और काम करिहन।
त्रेता देवी, धोबीघाट, कोनिया
सुबह 9.30 बजे से लाइन में लगे हैं, लेकिन दस बजे के बाद भी कैश काउंटर नहीं खुला है। मौके पर कोई अधिकारी भी नहीं रहते, जिससे कुछ कहा जा सके।
कैलाश नाथ राय, हनुमान फाटक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें