समर सिंह की अदालत में पेशी
- फोटो : अमर उजाला
समर सिंह से तीन दिन से पूछताछ करने के साथ ही पुलिस उसके बैंक अकाउंट, आकांक्षा दुबे से लेनदेन व बकाया और दोनों के बीच फिल्मों के लिए हुए एग्रीमेंट से संबंधित कागजात का सत्यापन करा रही है। इसके अलावा समर, संजय और आकांक्षा के मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल रिकॉर्ड की भी पुलिस जांच कर रही है।
समर सिंह से पूछताछ करने वाली टीम में शामिल पुलिस कर्मियों के अनुसार अब तक की कार्रवाई के दौरान पर्याप्त साक्ष्य और तथ्य मिले हैं। कस्टडी रिमांड का समय अभी 17 अप्रैल की शाम तक का है। उम्मीद है कि समर और संजय के खिलाफ दर्ज मुकदमे के संबंध में कुछ और ठोस तथ्य व साक्ष्य हाथ लगेंगे।
ये भी पढ़ें: निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की प्रत्याशियों की पहली सूची, ये रही लिस्ट
आकांक्षा दुबे-समर सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
पूछताछ के दौरान समर ने बताया था कि वह और आकांक्षा लगभग 20 महीने तक एक-दूसरे के करीब रहे। बीते तीन-चार महीने से दोनों एक दूसरे से दूर हो गए थे। इसके बाद कामकाज के सिलसिले में ही औपचारिक बातचीत होती थी। बताया था कि उसकी और आकांक्षा की पहली मुलाकात जौनपुर में जनवरी 2021 में हुई थी। आकांक्षा ने उसके साथ भोजपुरी म्यूजिक एलबम में काम करने की इच्छा जताई तो वह तैयार हो गया। दोनों ने तकरीबन 23 म्यूजिक एलबम में साथ काम किया।