फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में हादसा: मकान निर्माण के दौरान गिरा छज्जा, चार मजदूर मलबे में दबे

Mon, 26 Oct 2020 03:09 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल मजदूर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी में घर के निर्माण कार्य के समय एक बड़ा हादसा हो गया। इसमें चार मजदूर घायल हो गए। उनमें से तीन को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, तो वहीं चौथे की हालत ज्यादा गंभीर होने पर बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया है।

विज्ञापन

हादसा कैंट थाना क्षेत्र के छावनी के सदर बाजार में हुआ है। निर्माण कार्य के दौरान छज्जा गिरने से अंदर दबे मजदूरों को स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला। घटना की सूचना के बाद मौके पर कैंट क्षेत्राधिकारी और पुलिस पहुंच गई।


जानकारी के अनुसार, छावनी के सदर बाजार में शीतला प्रसाद के मकान का बारजा (छज्जा) ढह गया, जिससे कार्य कर रहे चार मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। तीन का उपचार छावनी अस्पताल में चल रहा है, जबकि एक को बीएचयू ट्रामा सेंटर में भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मकान निर्माण के दौरान हुए हादसे में तीन मजदूर आदित्य(21), आकाश(16) और गौरव(20) नरायनपुर चौबेपुर के हैं। वहीं ट्रामा सेंटर में भर्ती युवक की जानकारी नहीं मिल पाई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें