फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे वाले बाबू के बेतहाशा शोर की शिकायत पर होटल रमाडा का डीजे सीज

Fri, 21 Feb 2020 11:59 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
dj
विज्ञापन

छावनी क्षेत्र स्थित होटल रमाडा में रात 10 बजे के बाद तेज आवाज में डीजे बजाए जाने की सूचना पर एसएसपी निरीक्षण करने पहुंच गए। शिकायत सही मिलने पर डीजे को सीज कराने के बाद बृहस्पतिवार को कैंट इंस्पेक्टर को होटल रमाडा प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया।

विज्ञापन


एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि होटल रमाडा स्थित लॉन से रात 10 बजे के बाद भी तेज आवाज में डीजे बजने की शिकायत पीआरबी-112 की टीम को मिल रही थी। शिकायतों के आधार पर वह खुद निरीक्षण करने पहुंचे। एसएसपी में अनुसार उन्होंने देखा कि केंद्रीय पॉल्यूशन बोर्ड के मानकों का उल्लंघन हो रहा है। इस आधार पर डीजे सिस्टम से संबंधित सामग्री को जब्त कराया गया।

इसके साथ ही होटल रमाडा प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का निर्देश इंस्पेक्टर कैंट को दिया गया है। छावनी क्षेत्र सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिकोण से शहर का अति संवेदनशील क्षेत्र है। ऐसे क्षेत्र में नियम और कानून का उल्लंघन क्यों किया जा रहा है। इस संबंध में होटल रमाडा प्रबंधन से कैंट पुलिस अलग से नोटिस जारी कर पूछताछ करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें