फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Weather: तीखी धूप से बढ़ी उमस, पारा 35 के पार, वाराणसी में आज से अच्छी बारिश के आसार

Mon, 21 Aug 2023 08:49 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

मानसून की सक्रियता की वजह से जुलाई महीने में अच्छी बारिश हुई। अगस्त के शुरुआत में भी बारिश हुई, लेकिन उसके बाद मानसून ने मुंह मोड़ लिया। इस कारण दिन में तेज धूप हो रही है।
विज्ञापन
वाराणसी में बदला मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले सप्ताह बारिश के बाद एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। दिन में तीखी धूप होने के साथ ही तापमान में भी बढ़ोतरी हो रही है। लोग गर्मी से परेशान हो गए हैं। रविवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन तक अच्छी बारिश के आसार हैं।

यह भी पढ़ें- Sawan 7th Somwar 2023: सावन का सातवां सोमवार आज, बाबा का अर्द्धनारिश्वर स्वरूप देख भक्त हुए निहाल
विज्ञापन


मानसून की सक्रियता की वजह से जुलाई महीने में अच्छी बारिश हुई। अगस्त के शुरुआत में भी बारिश हुई, लेकिन उसके बाद मानसून ने मुंह मोड़ लिया। इस कारण दिन में तेज धूप हो रही है। रविवार को भी सुबह से ही तीखी धूप रही। हवा में भी नमी न होने से लोग गर्मी से परेशान हो गए। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि सोमवार से मौसम का मिजाज बदल सकता है। इसके बाद अगले तीन दिन तक रुक रुककर हल्की से तेज बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें