फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: अस्पताल की एनओसी पर उठे सवाल, सीएमओ बोले- नए सिरे से होगी जांच

Wed, 25 Jun 2025 04:35 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: जिले में दो अस्पतालों पर कार्रवाई के बाद एनओसी पर सवाल उठ रहे हैं। नियमानुसार कुछ जगहों पर स्थलीय निरीक्षण के लिए सीएमओ कार्यालय से भी टीम जाती है। टीम के निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई होती है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe stock photos
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले में तीन दिन के भीतर दो अस्पतालों पर जिस तरह से कार्रवाई की गई है, उससे व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। एक अस्पताल ने आयुष्मान कार्डधारक से इलाज के नाम पर पैसे ले लिए तो दूसरे पर एनओसी में लापरवाही का मामला सामने आया है। दोनों अस्पतालों को बंद तो करवा दिया गया है, लेकिन अब सीएमओ ने नए सिरे से जांच करवाने की बात कही है। डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ की डिग्री की जांच करवाने के साथ ही अस्पतालों में निरीक्षण के लिए जाने वाली टीम को भी सतर्कता बरतने को कहा गया है। 

विज्ञापन


जिले में निजी अस्पतालों, नर्सिंग होम, क्लीनिक संचालन के लिए नियमानुसार ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करनी होती है। इसमें प्रदूषण, बायोमेडिकल वेस्ट निस्तारण सहित अन्य जगहों से भी क्लीयरेंस लेनी होती है। नियमानुसार कुछ जगहों पर स्थलीय निरीक्षण के लिए सीएमओ कार्यालय से भी टीम जाती है। टीम के निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई होती है। 

हुकुलगंज मां गौरी हॉस्पिटल में निरीक्षण के दौरान कोई डॉक्टर भी स्वास्थ्य विभाग की टीम को नहीं मिला। इस बीच अस्पताल की एनओसी को लेकर भी कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। इस तरह की स्थिति तब है जब स्वास्थ्य विभाग की टीम जाकर निरीक्षण करती है, उसके बाद एनओसी की प्रक्रिया आगे बढ़ती है। 
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी का कहना है कि एनओसी को लेकर पहले से अधिक निगरानी की जाएगी। साथ ही रिपोर्ट की भी जांच की जाएगी, ताकि आगे चलकर कोई परेशानी न हो। जिन अस्पतालों को बंद करवाया गया है, उसकी जांच भी की जा रही है।

विज्ञापन

बिना रजिस्ट्रेशन चल रहा था अस्पताल, मिली चेतावनी

बसनी में एक निजी हॉस्पिटल के बिना किसी रजिस्ट्रेशन के चलने के प्रकरण में जांच करने गई टीम के नोटिस देने के बाद भी उसका संचालन हो रहा है। इस पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. शेर मोहम्मद के निर्देशन वाली टीम जांच करने गई। डॉ. मोहम्मद ने बताया कि हॉस्पिटल के पंजीकरण के कागज दिखाने के बावत हॉस्पिटल संचालक ने बताया कि पंजीकरण का कार्य अभी प्रकिया में है, जल्द ही पंजीकरण हो जाएगा। बताया कि बुधवार को एक टीम जाकर निजी हॉस्पिटल संचालक को इस बात की हिदायत देगी की जब तक हॉस्पिटल का पंजीकरण नही हो रहा है तब तक हॉस्पिटल बंद रहेगा। हॉस्पिटल खुलने की स्थिति में उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें