फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी एयरपोर्ट पर मधुमक्खियों का आतंक, विमान के इंजन के अंदर बनाया छत्ता

Tue, 14 Jan 2020 10:26 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
एंबुलेंस के ऊपर बैठी मधुमक्खियां। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मधुमक्खियों का आतंक है। सोमवार को मधुमक्खियों के झुंड ने एक विमान के इंजन के अंदर छत्ता बना लिया, जिसकी जानकारी मिलते ही कर्मचारियों ने हटाया। आसपास आने वाले वाहनों पर भी मधुमक्खियों का झुंड चिपक जा रहा।  

विज्ञापन


एयरपोर्ट के न्यू टर्मिनल बिल्डिंग के दोनों तरफ और पुरानी बिल्डिंग के पास पीपल वृक्ष में मधुमक्खियों का छत्ता लगा हुआ है। जिससे उड़कर मधुमक्खियों का झुंड एयरपोर्ट परिसर में प्रवेश कर जा रही है। एयरपोर्ट अधिकारियों ने कर्मचारियों को मधुमक्खी छत्ता हटाने को निर्देशित किया है।

एयरपोर्ट पर लावारिस बैग ने मचाया हड़कंप
लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मंगलवार की शाम पार्किंग क्षेत्र में लावारिस बैग मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पाकर पहुंचे सीआईएसएफ जवानों ने बैग को कब्जे में ले लिया और जांच किया तो बैग में कपड़े और कुछ खाने पीने की सामग्री मिली। बैग पर स्पाइसजेट एयरलाइंस का टैग लगा हुआ था। जिसे टर्मिनल मैनेजर कार्यालय में जमा कर दिया गया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

एयरपोर्ट के पार्किंग क्षेत्र में एनटीसी पार्क के पास शाम करीब 5.30 बजे एक बैग दिखा। टैक्सी चालकों ने बैग देखा तो किसी यात्री का समझ काफी देर तक नहीं उठाया। शाम सवा छह बजे के बाद एक टैक्सी चालक ने बैग की जानकारी सीआईएसएफ को दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें