राज्य के होमगार्डों के लिए एक नई खबर है। अब रेलवे के मानव रहित फाटक पर भी उनका ठिकाना होगा। रेलवे ने होमगार्डों को काम पर रखने का फैसला लिया है। मानव रहित रेलवे फाटकों पर होमगार्ड तैनात किए जाएंगे।
पहले चरण में पूर्वांचल में कुल 425 होमगार्डों की तैनाती होगी। इसके लिए उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा। रेलवे हर माह पहले सप्ताह में उनके एकाउंट में पैसा जमा करेगा।
सीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि मानव रहित रेलवे क्रांसिंग पर रेल दुर्घटनाओं को रोकने के लिए रेलवे जल्द यूपी पुलिस के होमगार्डों की तैनाती करने जा रहा है। रेलवे और होमगार्ड विभाग के बीच मसौदा तैयार हो चुका है। इस पर मुहर भी लग चुकी है।