उन्होंने आगाह किया है कि जिले में जोनल सेक्टर स्कीम लागू कर दी गई है। जिसके तहत मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारी बराबर गश्त कर रहे हैं। लॉकडाउन और धारा 144 का उल्लंघन करते पाए जाने पर विधिक कार्रवाई होगी।
ज्यादा रेट लेने वाले जाएंगे जेल
दुकानदारों को किया गया है कि लोगों को सही मूल्य पर ही सामान उपलब्ध कराएं। आटा, दाल, चावल, आलू, प्याज आदि सामानों के सही प्रचलित रेट मंडी सचिव द्वारा सार्वजनिक किए गए। समाचार पत्रों में प्रकाशित और पैक्ड सामान के प्रिंट रेट से अधिक मूल्य लेने वालों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करा कर जेल भेजा जाएगा। मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारी सहित अन्य टीमें बराबर चक्रमण एवं नजर रख रही हैं।
जनता के लिए कंट्रोल रूम
कोरोना कंट्रोल रूम 0542- 2508077, 8114001673, 911981954, खाद्य आपूर्ति/इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम 0542- 2508585, 9415064193, पुलिस कंट्रोल रूम 112/7311150648, 0542- 2414150, सीसीआर- 9454401645, डीसीआर- 9454417477