फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में सरकारी रेट हवा हवाई, बाजार में छाई है महंगाई, प्रशासन की रेट लिस्ट से दो गुना दाम पर बिक्री

Thu, 26 Mar 2020 11:32 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी शहर में महंगे दाम पर बिक रहे सामानों पर लगाम लगाने के लिए जिला प्रशासन ने सरकारी रेट लिस्ट भी जारी की है। इसके बावजूद दुकानदारों की ओर से दो गुना दाम वसूला जा रहा है। चाहे सब्जी, फल हो या फिर किराना सहित अन्य सामग्री। शहर के विभिन्न सब्जी-फल मंडी और अन्य प्रमुख बाजारों का यही हाल है। भीड़ का फायदा उठाकर दुकानदार मनमाना दाम ग्राहकों से वसूल रहे हैं।

विज्ञापन

 

जिला प्रशासन ने सरकारी लिस्ट में जारी की है। इसके मुताबिक आलू का दाम 25 से 27 रुपये किलो, प्याज 25 से 30, टमाटर 28 से 30, सेब 80 से 140, अंगूर 70-80, संतरा 40-50, अरहर दाल 80-85, चना दाल 55-58, मूंग दाल 105-108, मसूर दाल 58-60, गेहूं 22, आटा 26, चावल मोटा 27, हल्दी 100, मिर्चा 120, राजमा 100, चीनी 38, गुड़ 40 व सरसों तेल 115 रुपये लीटर मिलेगा।

हालांकि बृहस्पतिवार को शहर में इन रेट पर सामग्री ढूंढ़े नहीं मिली। फल दुकानदार प्रति किलो 20 से 50 रुपये तक वसूले। आटा की किल्लत बनी हुई है, और दिनभर लोग विभिन्न मंडियों में आटे के लिए दौड़ भाग लगाते रहे। सब्जियों के दाम कहीं कम तो अधिकतर इलाकों में दो गुना भाव में मिले।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

स्पेन्सर्स में भी महंगे दर पर बिकी सब्जियां

जनता को राहत प्रदान करने को लेकर बिग बाजार और स्पेन्सर्स में फल व सब्जियों की बिक्री कराई जा रही है। हालांकि इनके दाम भी सरकारी लिस्ट से ऊपर भाग रहे हैं। टमाटर, आलू और अन्य सब्जियों के दाम में एक गुना का अंतर रहा।
सब्जियों के दाम कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। प्रशासन ने रेट लिस्ट जारी की है, लेकिन बहुत से दुकानदारों ने इस पर अनभिज्ञता जाहिर की। लिहाजा डेढ़ गुना दाम पर सब्जी की बिक्री हुई।
रोहित मिश्रा, ग्राहक आशापुर
बाजार में आटा नहीं मिल रहा है। लंका, खोजवां आदि दुकानों पर बहुत खोजा नहीं मिला, जिस दुकान पर मिला भी तो वहां 35 रुपये प्रति किलो में लेना पड़ा।
साहिब, ग्राहक सुंदरपुर
सेब 140 रुपये और संतरा 80 रुपये किलो खरीदा। किसी दुकान पर कोई रेट लिस्ट नहीं थी। किसी को पता ही नहीं है कि सरकार ने कोई रेट लिस्ट भी जारी की है।
राघवेंद्र चौबे, महमूरगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें