8 को मनेगा रविंद्रपुरी कल्याण समिति का होली मिलन
रविंद्रपुरी कल्याण समिति की कार्यकारिणी की बैठक सोमवार को लेन नंबर पांच के पार्क में हुई। बैठक में आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस और होली मिलन कार्यक्रम धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। समिति समाज में सक्रिय योगदान देने वाली महिलाओं का सम्मान करेगी। साथ ही होली मिलन कार्यक्रम को और भव्य तरीके से आयोजित करेगी। बैठक में संरक्षक उमाशंकर अग्रवाल, अध्यक्ष अनुज डिडवानिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रकाश सोनेजा, महामंत्री अंकुर अग्रवाल, अजीत बजाज, डॉ. रूबी शाह आदि मौजूद रहे।