भदोही में कड़ाके की ठंड और शीतलहर के मद्देनजर 23 दिसंर को भी आठवीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। जिलाधिकारी के निर्देश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार ने आठवीं तक के समस्त राजकीय, परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई के स्कूलों को बंद रखने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सभी बीईओ को निर्देश दिया है कि इसका कड़ाई से अनुपालन किया जाए। वहीं मिर्जापुर में भी सोमवार को स्कूल बंद रहेंगे।