फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में घना कोहरा होने से आसमान में तीन चक्कर लगाकर कोलकाता डायवर्ट हुआ विमान

Mon, 23 Dec 2019 11:16 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
एयर फ्लाइट (सांकेतिक)। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

घने कोहने ने ट्रेनों की रफ्तार थमाने के बाद अब विमान की उड़ानों में भी दखल देना शुरू कर दिया है। सोमवार सुबह बैंकॉक से बनारस पहुंचा विमान वाराणसी एयरपोर्ट पर नहीं उतर सका, जिसे डायवर्ट कर कोलकाता भेज दिया गया।

विज्ञापन


पूर्वांचल में घना कोहरा होने के कारण वाराणसी लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट से विमान की उड़ानों में देरी शुरू हो गई है। सोमवार को वाराणसी पहुंचे इंडिगो एयरलाइंस का विमान 6ई98 ने हवाई क्षेत्र में कई चक्कर लगाए, लेकिन घना कोहरे होने के चलते दृश्यता कम होने और लैंडिंग ठीक से हो पाने की वजह विमान को डायवर्ट कर कोलकाता भेज दिया गया।

बंगलुरू से आने वाला इंडिगो का विमान 6ई897, मुंबई से वाराणसी पहुंचा स्पाइसजेट का विमान एसजी704 और अहमदाबाद से वाराणसी पहुंचा स्पाइसजेट का विमान एसजी971 भी हवा में चक्कर लगाते रहे । मौसम साफ होने के बाद विमानों की एयरपोर्ट पर लैंडिंग शरू हो गई है। हालांकि सुबह में विजिबिलिटी कम होने के कारण अब विमान विलंब से एयरपोर्ट पर उतरना शुरू हो गए है।

विज्ञापन

रविवार को नई दिल्ली से गोरखपुर जाने वाला स्पाइसजेट का विमान डायवर्ट कर बाबतपुर एयरपोर्ट लाना पड़ा। वहीं, पांच विमान एक से तीन घंटे तक की देरी से उड़ान भर सके। इससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

स्पाइसजेट के विमान एसजी 8475 ने दिल्ली से गोरखपुर के लिए उड़ान भरी, लेकिन गोरखपुर एयरपोर्ट पर दृश्यता कम होने के चलते विमान को बाबतपुर के लिए डायवर्ट कर दिया गया। दोपहर करीब तीन बजे इस विमान को लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बाबतपुर में लैंड कराया गया। करीब डेढ़ घंटे बाद यह विमान गोरखपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना हुआ।
विज्ञापन

वहीं दिल्ली से आने वाला स्पाइसजेट का विमान एसजी 2981 ढाई घंटे, स्पाइसजेट का जयपुर से आने वाला विमान एसजी 2985 तीन घंटे, दिल्ली से गो एयरवेज का विमान जी8-404 एक घंटे, मुंबई से आने वाला एयर इंडिया का विमान एआई 695 डेढ़ घंटे देरी से बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचा। अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में बैंकॉक से आने वाला विमान 6ई 98 दो घंटे देरी से आया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें