फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: होली पर कमांड कंट्रोल सेंटर से होगी निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
साफ-सफाई, पानी, बिजली, स्वास्थ्य, और पुलिस सेवाओं के लिए होंगे हेल्पलाइन नंबर
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

वाराणसी। होली पर शहर की सभी व्यवस्थाओं की निगरानी स्मार्ट सिटी के कमांड कंट्रोल सेंटर से की जाएगी। शहर की साफ-सफाई, पानी की आपूर्ति, बिजली, स्वास्थ्य सेवाओं और हुड़दंग करने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। इस सभी सेवाओं के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। इन पर फोन कर आप सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।

नगर स्वास्थ्य अधिकारी एनपी सिंह ने बताया कि होली वाले दिन सुबह जल्दी सफाई कार्य कराया जाएगा। सफाई के लिए कर्मचारियों और अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। इसके अलावा जहां-जहां होली सात को मनाई जाएगी वहां सात को पूरी व्यवस्था दी जाएगी। जहां आठ मार्च को मनाई जाएगी वहां आठ को व्यवस्था रहेगी। होलिकाओं की राख गरम होने के कारण नौ और दस मार्च को हटवाई जाएगी। सीएमओ संदीप चौधरी के अनुसार सभी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों की इमरजेंसी खुली रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जलकल के महाप्रबंधक रघुवेंद्र कुमार के अनुसार मुख्यालय और चारों जोन में बेहतर जलापूर्ति का समय निर्धारित कर कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। होली पर अलग-अलग समयानुसार 17 घंटे जलापूर्ति की जाएगी। भेलूपुर मुख्यालय के भेलूपुर पंपिंग स्टेशन से सुबह 5 से 7:30 बजे तक जलापूर्ति होगी। इसके बाद 11 से 2 बजे और शाम को 5:30 से आठ बजे तक जलापूर्ति की जाएगी। इसके अलावा दक्षिण जोन, जोन चार, मध्य जोन, उत्तरी जोन के बड़े और मिनी नलकूपों का संचालन सुबह 3 बजे से 2 बजे और 4 से रात 10 बजे तक किया जाएगा। ओवरहेड टैंक से जलापूर्ति सुबह 6 से 7:30 बजे, 11 से 2 बजे शाम को 5:30 से 8 बजे तक की जाएगी।



हेल्पलाइन नंबर
साफ सफाई सहित निगम से जुड़ी हर समस्या के लिए - 1533 और 0542- 2720005

पानी से जुड़ी समस्या और टैंकर के लिए - 8935000976

इमरजेंसी एंबुलेंस - 108

पुलिस सहायता - 100 और 112 नंबर

बिजली से जुड़ी सहायता के लिए - 1912
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें