फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: 21वीं सदी में ढूंढते रह जाओगे गांव में अखाड़ा, शहर में सिंघाड़ा..., कविता ने रुद्राक्ष में बांधा समा

Fri, 21 Mar 2025 11:09 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में मारवाड़ी समाज के होली मिलन समारोह में होली हुड़दंग हुआ। इस दौरान हास्य कवि अरुण जैमिनी और सुरेंद्र शर्मा की कविताओं पर खूब ठहाके लगे। 
विज्ञापन
रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में होली मिलन समारोह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इक्कीसवीं सदी में ढूंढ़ते रह जाओगे, बच्चों में बचपन, जवानों में यौवन, गांव में अखाड़ा शहर में सिंघाड़ा, टेबल की जगह पहाड़ा और पाजामे में नाड़ा...। अरुण जैमिनी की इस हास्य कविता ने रुद्राक्ष के सभागार में ऐसा समां बांधा कि हंसी-ठहाके रुकने का नाम ही नहीं ले रहे थे। शुक्रवार की शाम मारवाड़ी समाज की ओर से रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में होली मिलन समारोह और राष्ट्रीय हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।

विज्ञापन


कविताओं की चाशनी से सराबोर हुए श्रोता
सम्मेलन में हास्य कवि अरुण जैमिनी ने हरियाणा के छोरों, कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा... जैसी कई हास्य कविताओं की चाशनी में श्रोताओं को सराबोर किया। पद्मश्री सुरेंद्र शर्मा की हास्य कविताओं और चुटकुलों ने पूरे माहौल को हास्य रस से सराबोर कर दिया। सुरेंद्र शर्मा ने सुनाया, हमने अपनी पत्नी से कहा तुलसीदास जी ने कहा है ढोल गंवार शूद्र पशु नारी। ये सब ताड़न के अधिकारी। इसका अर्थ समझती हो या समझाएं? पत्नी बोली इसके अर्थ तो बिल्कुल ही साफ है, इसमें एक जगह मैं हूं चार जगह आप हैं।

हंसी के ठहाकों से गूंज उठा सभागार

रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में होली मिलन समारोह - फोटो : अमर उजाला
हास्य शृंखला को आगे बढ़ाते हुए सुरेंद्र शर्मा ने जब मेरो इरादो बिल्कुल ही नेक हैं, तू सैकड़ां मैं एक है, वा बोली बेवकूफ मन्ना बणाओ बाकी निन्याणवैं कूण सी हैं या बताओ... सुनाया तो पूरा सभागार हंसी के ठहाकों से गूंज उठा। इसके पूर्व चिराग जैन, संपत शरण और मनीषा शुक्ला ने काव्य पाठ किया। संस्था की ओर से शहनाई की धुन पर होली टोपी पहना कर पुष्प वर्षा और इत्र छिड़ककर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मेयर अशोक कुमार तिवारी, मारवाड़ी समाज के संरक्षक आरके चौधरी, अध्यक्ष प्रदीप तुलस्यान, प्रधानमंत्री मनोज जाजोदिया, उमाशंकर अग्रवाल, सुरेश तुलस्यान, अजय केजरीवाल ने किया।

विज्ञापन

हास्य कवियों को किया गया सम्मानित

कार्यक्रम संयोजक अजय केजरीवाल, राकेश बजाज और नीरज अग्रवाल ने मुख्य अतिथि और हास्य कवियों को सम्मानित किया। मेयर ने कहा कि मारवाड़ी समाज देश हित और राष्ट्र के आर्थिक विकास में व्यापार व उद्योग की स्थापना में बहुमूल्य योगदान देता है। संस्था के अध्यक्ष प्रदीप तुलस्यान ने बताया कि 32 साल बाद मारवाड़ी समाज की ओर से राष्ट्रीय हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री मनोज जाजोदिया ने मारवाड़ी समाज द्वारा किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें