फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2025 : काशी में 40 दिनों का रंगोत्सव..., पहली बार नागा खेलेंगे मसाने की होली; 10 मार्च को रंगभरी एकादशी

Fri, 07 Feb 2025 05:27 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Holy 2025 : काशी में रंगभरी एकादशी और मसाने की होली विश्वभर में प्रसिद्ध है। रंगोत्सव की शुरुआत हो चुकी है। इस बार नागा साधु भी मसाने की होली में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
काशी के हरिश्चंद्र घाट पर बैठे साधु। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृहत्साम तथा साम्नां गायत्री छन्दसामहम्। मासानां मार्गशीर्षोऽहमृतूनां कुसुमाकरः। यानी भगवान श्रीकृष्ण गीता में कहते हैं कि वेदों में सामवेद, छंदों में गायत्री छंद, मासों में मार्गशीर्ष, ऋतुओं में वसंत ऋतु मैं हूं। वसंत ऋतु शुरू होते ही होलियाना रंग बिखरने लगा है। 

विज्ञापन


वसंतोत्सव का उल्लास छाने लगा है और इसके साथ काशी में 40 दिनों की होली की शुरुआत हो गई है। 24 फरवरी को पूर्व महंत के आवास से पारंपरिक लोक उत्सव की शुरुआत हो जाएगी। 10 मार्च को रंगभरी एकादशी होगी। वहीं 11 मार्च को मसाने की होली। इस बार नागा साधु भी मसाने की होली में शामिल होंगे।

काशी में होली का बड़ा उत्सव रंगभरी एकादशी और मसाने की होली है। इसकी तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। फाल्गुन मास की कृष्णपक्ष की चतुर्दशी पर 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर शिव-पार्वती विवाह के उत्सव के साथ होलियाना रंग चटख होने लगेगा। 

विज्ञापन
Trending Videos

ऐसे पूरी होती हैं रस्में

Holy 2025 : 24 फरवरी से विश्वनाथ मंदिर के पूर्व महंत के टेढ़ीनीम स्थित आवास पर बाबा के रजत विग्रह के समक्ष हल्दी तेल का लोकाचार होगा। संध्या बेला में शिव को हल्दी लगाई जाएगी। यह रस्म विश्वनाथ मंदिर के पूर्व महंत डॉ. कुलपति तिवारी के गोलोकवास होने के बाद पहली बार उनकी पत्नी मोहिनी देवी के सानिध्य में वंश परंपरानुसार उनके पुत्र पं. वाचस्पति तिवारी निभाएंगे।

संयोजक संजीव रत्न मिश्र ने बताया कि इस बार शिवांजलि में मथुरा से आमंत्रित नृत्य मंजरी दास का कथक नृत्य होगा। स्थानीय कलाकार भजनों की प्रस्तुति करेंगे। शिवांजलि के अध्यक्ष पं. वाचस्पति तिवारी ने बताया कि काशी के लोक उत्सव की शुरुआत वसंत पंचमी पर बाबा विश्वनाथ के तिलकोत्सव से हो गई थी। अब 10 मार्च को रंगभरी एकादशी पर मां पार्वती का गौना होगा। तब तक अलग अलग दिन अलग अलग लोकाचार निभाए जाएंगे।

लोक उत्सव में 24 फरवरी बाबा को हल्दी लगेगी। 26 को महाशिवरात्रि पर शिव पार्वती का विवाह होगा। सात मार्च को मां गौरा की हल्दी की रस्म होगी। आठ को मंगल सगुन, नौ मार्च को गौना के लिए बाबा का गौरासदनिका आगमन और 10 मार्च यानी रंगभरी एकादशी पर पालकी यात्रा निकाली जाएगी, जो श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में जाएगी।

खेलेंगे मसाने की होली

काशी के लाली घाट पर बैठे साधु। - फोटो : अमर उजाला
काशी में मसाने की होली भी खास होती है। आयोजन समिति के गुलशन कपूर ने बताया कि 11 मार्च को मसाने की होली मणिकर्णिका घाट पर होगी। भक्त चिता की भस्म से होली खेलेंगे। रंगभरी एकादशी के दूसरे दिन यह होली होती है।
विज्ञापन

वैष्णव मंदिरों में केसर, कस्तूरी और चंदन से खेलते हैं होली
काशी में विराजमान वैष्णवजन 40 दिनों तक होली खेलते हैं। माघ मास शुक्लपक्ष की वसंत पचमी से फाल्गुन मास पूर्णिमा तक वैष्णवजन होली खेलेंगे। गोपाल मंदिर, बेटीजी मंदिर, जतनवर, हनुमान घाट और पंचगंगा घाट पर महाप्रभु की वैठकी में 40 दिन की होली शुरू हो गई है। 

हर 10-10 दिनों में अलग-अलग रंगों में प्रभु संग होली खेलने की परंपरा है। बेटी जी मंदिर सत्संग मंडल के संयोजक अशोक वल्लभदास ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण के विभिन्न रूपों में विराजमान हैं। 

वसंत पंचमी से पहले 10 दिन चार रंग चोआ यानी काला (इत्र, खस, कस्तूरी और केसर मिश्रित), चंदन, अबीर और गुलाल से वैष्णव मंदिरों में राजभोग के दर्शन के साथ होली खेली जाएगी। अष्टसखा के पदों का कीर्तन होगा। 

भगवान श्रीकृष्ण को होली खेलाकर उनको प्रसन्न करने के लिए रिझाया जाएगा। फिर 10 दिन सात रंगों से होली खेली जाएगी। अंतिम 10 दिनों में गोपाल मंदिर में व्रज की होली होगी। गोपाल मंदिर के बगीचे में भगवान श्रीकृष्ण झूले पर झूलेंगे और पूरा वैष्णवजन होली खेलेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें