सिगरा, रथयात्रा, महमूरगंज, चौक, गोदौलिया, लंका, मैदागिन, शिवपुर, पांडेयपुर समेत अन्य हिस्सों में एक से बढ़कर होली की पिचकारी, गुलाल और अन्य सामानों की बिक्री हो रही है। सिगरा के दुकानदार अशोक गोगिया ने बताया कि होली पर डबल टंकी, सिलिंडर गुलाल, 16 आवाज, मशाल गुलाल, ड्राई पिचकारी, रॉकेट गुलाल, होली वाले टीशर्ट, कुर्ता समेत अन्य कई सामानों की बिक्री अंतिम चरण में है। वाजिब दाम में माल निकल रहा है।
खास तौर पर समूह में होली खेलने वाले अनार गुलाल, डबल टंकी, मशाल जुलूस, कलर मैजिक, सिलिंडर की मांग ज्यादा कर रहे हैं। बच्चों में गुलाल पिचकारी, मलिंगा बाल, स्पाइडर मैन मुखौटा समेत अन्य कई तरह के होली के खिलौने भी हैं। अधिकतर ड्राई होली संबंधित मांग है। सोनिया के रिषभ कुमार ने बताया कि रंग और गुलाल दोनों पिचकारियों की मांग है। हर्बल रंग अधिक बिक रहा है। मुखौटा, त्रिशूल पिचकारी, बैग पिचकारी की बिक्री अधिक है।
सामान दाम
सिलिंडर रंग गुलाल 800-3000
कलर मैजिक 100
हर्बल गुलाल 100
मशाल गुलाल 400
रॉकेट गुलाल 200
गुलाल पिचकारी 100-500
16 आवाज गुलाल 3000
टीशर्ट 100
कुर्ता 300 रुपये