फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2024: बाबा विश्वनाथ के श्रृंगार को सीएम योगी ने भेजा खास गुलाल, होली पर किया गया अर्पित

Mon, 25 Mar 2024 11:10 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Holi 2024 : होली के रंग में काशी डूबी है। हर तरफ होली का उल्लास देखने को मिल रहा है। घर से लेकर घाट व मंदिरों में गुलाल की सुगंध बिखरी है। इसी क्रम में होली के पर्व पर बाबा विश्वनाथ को खास गुलाल अर्पित किया गया।
विज्ञापन
kashi vishwanath dham - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देशभर में आज रंगों का त्योहार होली धूमधाम से मनाया जा रहा है। लोग एक दूसरे को रंग लगाकर और गले मिलकर एक-दूसरे को बधाई दे रहे हैं। इसी बीच बाबा विश्वनाथ को कचनार वृक्ष के फूलों से बना हर्बल गुलाल अर्पित किया गया। 
विज्ञापन


विज्ञापन


राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान के निदेशक डॉ. अजित कुमार शाहनी द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कचनार वृक्ष के फूलों से बना हर्बल गुलाल दिया गया। कचनार वृक्ष को रामराज्य के दौरान अयोध्या का राज्य वृक्ष माना जाता था। इसको अयोध्या के राज्यध्वज में भी स्थान दिया गया था। सीएम योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न तीर्थ स्थलों और बाबा श्री काशी विश्वनाथ की सेवा में इसे अर्पित करने के लिए भेजा। जिसे होली के अवसर पर बाबा विश्वनाथ को चढ़ाया गया।  
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें