फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2024: राशि व जन्म के रंगों से खेलेंगे होली तो जीवन में आएगी खुशहाली, जानें- कौन करे किन रंगों से परहेज

Wed, 13 Mar 2024 06:27 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Holi 2024: होली की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बाजार में कलर और पिचकारी सजने लगी हैं तो घरों में पापड़ और नमकीन बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। वहीं ज्योतिष मान्यता के अनुसार अगर आप अपनी राशि और जन्मतिथि के अनुसार रंगों से होली खेलेंगे तो जीवन में और खुशहाली आएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होली का उल्लास छाने लगा है। होली में हर कोई स्नेह, उल्लास और उमंग सराबोर होने को आतुर है। होली के चटक रंग जीवन को ऊर्जावान बनाते हैं। लेकिन, अब अगर आप अपनी राशि और जन्मतिथि के अनुसार रंगों से होली खेलेंगे तो जीवन में और खुशहाली आती है।

विज्ञापन


ज्योतिष मान्यता के अनुसार व्यक्ति के जीवन में रंगों का प्रभाव विशेष रूप से पड़ता है। ज्योतिषविद विमल जैन और आचार्य दैवज्ञ कृष्ण शास्त्री के मुताबिक राशि व जन्म तिथि के अनुसार रंगों के इस्तेमाल से जीवन की नकारात्मक शक्तियों का विनाश होता है। सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। ज्योतिष में हर राशियों का अपना गुण, धर्म और रंग निर्धारित है। जिनको अपनी राशि नहीं मालूम हो वह अपनी जन्मतिथि के अनुसार रंगों का चयन कर होली खेल सकते हैं।

राशि रंग

  • मेष- लाल, गुलाबी, सुनहरा
  • वृषभ- सफेद, क्रीम
  • मिथुन- धानी, फिरोजी, हल्का हरा
  • कर्क- सफेद, क्रीम
  • सिंह- लाल, गुलाबी, नारंगी
  • कन्या- हल्का हरा, फिरोजी
  • तुला- चमकीला सफेद
  • वृश्चिक- लाल, गुलाबी, नारंगी
  • धनु- सुनहरा पीला, पीला
  • मकर- स्लेटी, हल्का नीला, भूरा
  • कुंभ- कथयी, हल्का नीला
  • मीन- सुनहरा पीला
विज्ञापन
विज्ञापन

जन्मदिन के अनुसार रंग

  • एक, 10, 19, 28 - रंग लाल, गुलाबी, केसरी
  • 2, 11, 20, 29 - सफेद, क्रीम
  • 3, 12, 21, 30 - पीला, सुनहरा पीला
  • 4, 13, 22, 31 - सभी प्रकार के मिलेजुले चमकीले रंग
  • 5, 14, 23 - हरा, धानी, फिरोजी
  • 6, 15, 24 - सफेद, हल्का आसमानी, नीला
  • 7, 16, 25 - स्लेटी, चमकीला सफेद, अन्य चमकीले रंग
  • 8, 17, 26 - नीला, काला, भूरा
  • 9, 18, 27 - लाल, गुलाबी, नारंगी

ये राशि वाले इन रंगों से करें परहेज
मेष राशि वाले काला, नीला, वृषभ राशि वाले हरा, मिथुन राशि वाले लाल व पीले रंग से होली खेलने परहेज करें। इसके अलावा कर्क राशि वाले हरा, सिंह राशि नीला, काला व भूरा, कन्या राशि पीला व लाल, तुला राशि पीला, वृश्चिक राशि वाले काला व नीला रंग से होली न खेलें। वहीं, धनु राशि वाले हरा व काला, मकर राशि वाले लाल, कुंभ राशि वाले लाल व नारंगी, मीन राशि वाले हरा, काला व नीले रंग से न होली खेलें और न ही रंगों के वस्त्र पहनें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें