विमानन कंपनियों से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि विमानों का किराया फ्लैक्सी होता है। जिन लोगों ने पहले टिकट बुक करा लिए थे, वे सस्ता सफर कर सकते हैं। अब किराया महंगा हो गया है। यह स्थिति मार्च के दूसरे सप्ताह तक रह सकती है। जिस तेजी से बुकिंग चल रही है, उससे लग रहा है कि छह, सात और आठ मार्च को विमानों में भी जगह नहीं मिलेगी। अगर जगह मिली भी तो ज्यादा किराया देकर उड़ान भरा सा सकेगा।