होली के मद्देनजर बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल व ट्रॉमा सेंटर की ओपीडी सात मार्च को बंद रहेगी। इस आशय का आदेश शनिवार को चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय की तरफ से जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि सात मार्च को सर्जरी से जुड़ी सेवाएं भी बंद रहेंगी। ट्रॉमा सेंटर की ओपीडी बंद रहेगी।
वाराणसी जिले की देसी-अंग्रेजी शराब, बीयर, भांग और ताड़ी की दुकानें आठ मार्च को बंद रहेंगी। यह आदेश जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने दिया है। जिलाधिकारी ने शनिवार को कहा कि आदेश का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनकी दुकान का लाइसेंस निरस्त किया जाएगा।