वाराणसी। खेल दिवस पर बड़ा लालपुर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर क्रीड़ा संकुल में जूनियर हॉकी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला गुरुवार को खेला गया। इसमें लालपुर स्टेडियम ए ने 1-0 से गंगापुर इंटर कॉलेज को पराजित किया। इससे पूर्व सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। पहला सेमी फाइनल मैच गंगापुर इंटर कॉलेज और लालपुर स्टेडियम बी के मध्य खेला गया। इसमें गंगापुर इंटर कॉलेज ने लालपुर स्टेडियम बी को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमी फाइनल लालपुर स्टेडियम ए बनाम हिंद स्पोर्ट्स क्लब सरौता के मध्य खेला गया। इसमें लालपुर स्टेडियम ए ने हिंद स्पोर्ट्स क्लब सरौता को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
इसी प्रकार सब जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला मातेश्वरी क्लब बावन बीघा और जय बजरंग क्लब छाही के मध्य खेला गया। स्कोर 20-25 का रहा और मातेश्वरी क्लब पांच प्वाइंट से विजयी रहा। पुरस्कार सचिव उत्तर प्रदेश कबड्डी संघ राजेश सिंह ने दिया। इसी क्रम में सब जूनियर बालक फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला कुमायूं हिरोज क्लब डीएलडब्ल्यू बनाम धर्मेंद्र मिश्रा एकडमी सिगरा के मध्य खेला गया। इसमें कुमायूं हिरोज क्लब डीएलडब्ल्यू की टीम ने 1-0 से विजेता बनी।