फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी : हॉकी खिलाड़ी श्रीकांत तिवारी का निधन, डी एरिया के थे बादशाह

Sat, 01 May 2021 07:18 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी श्रीकांत तिवारी। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गुजरे जमाने के हॉकी के दिग्गज राष्ट्रीय खिलाड़ी श्रीकांत तिवारी 'गुरुजीÓ का  85 वर्ष की अवस्था में शनिवार को वाराणसी के फुलवरिया स्थित निवास पर निधन हो गया। वह कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे।राष्ट्रीय स्तर पर उत्तर प्रदेश हॉकी टीम का कई बार प्रतिनिधित्व करने वाले छोटे कद के श्रीकांत सेंटर फार्वर्ड के बेहतरीन खिलाडिय़ों में थे। वह डी एरिया के बादशाह थे।

विज्ञापन


पलक झपकते ही गेंद को गोल में डाल देते थे। वह स्पोर्ट्स कोटे में डीरका में भर्ती हुए थे और कई वर्ष तक डीरेका (बरेका) हॉकी टीम की कप्तानी भी की। जिला हॉकी के संयुक्त सचिव इदरीस अहमद के अनुसार उनका अंतिम संस्कार मणिकर्णिका घाट पर किया गया। बड़े बेटे राकेश तिवारी ने मुखाग्नि दी।  पूर्व ओलंपियन राहुल सिंह, गौरी शंकर सिंह, रामललित सिंह, जिला हॉकी संघ अध्यक्ष नीलू मिश्रा, सचिव केबी रावत, रमाशंकर यादव आदि ने शोक जताया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें