फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉकी प्रतियोगिता: बेहतर औसत से यूपी पुलिस की टीम नॉकआउट में, सीआईएसएफ और आर्मी नोड ने खेला ड्रॉ

Mon, 23 Feb 2026 05:21 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: खेल विभाग की ओर से अखिल भारतीय पद्मश्री मो. शाहिद आमंत्रण प्राइजमनी पुरूष हॉकी प्रतियोगिता के छठवें दिन के पहले मैच में यूपी एकादश हॉकी हिमाचल की टीम को 5-2 से पराजित कर दिया। 
विज्ञापन
प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लालपुर स्टेडियम का स्प्रिंकलर दूसरे दिन भी ठीक नहीं होने से अखिल अखिल भारतीय हॉकी के अंतिम तीनों मैच रविवार को बीएचयू के एस्ट्रो टर्फ पर हुए। शाम को लीग का अंतिम मुकाबला सीआईएसएफ और आमी हॉकी नोड जालंधर के बीच 3-3 से ड्रॉ रहा। इससे बेहतर औसत के आधार पर यूपी पुलिस की टीम ने नॉकआउट में प्रवेश कर लिया। खेल विभाग की ओर से अखिल भारतीय पद्मश्री मो. शाहिद आमंत्रण प्राइजमनी पुरूष हॉकी प्रतियोगिता के छठवें दिन के पहले मैच में यूपी एकादश हॉकी हिमाचल की टीम को 5-2 से पराजित कर दिया। 

विज्ञापन


मैच के 14वें मिनट में ही यूपी एकादश के उज्ज्वल पाल ने पेनल्टी काॅर्नर को गोल में बदला जबकि 35वें मिनट में मिले पेनल्टी काॅर्नर को नीरज प्रजापति ने गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया। मैच के 58वें मिनट में यूपी के प्रदीप यादव ने गोल कर स्कोर 5-2 कर दिया। दूसरे मैच में इंडियन ऑयल की टीम ने केनरा बैंक को 3-0 गोल से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। मैच के दूसरे मिनट में इंडियन ऑयल के अफ्फान युसुफ, 20वें मिनट में शारदानंद तिवारी ने पेनल्टी स्ट्रोक पर गोल कर टीम को जीत दिलाई। 

लीग का अंतिम मैच सीआईएसएफ दिल्ली और आर्मी हाॅकी नोड जालंधर के बीच 3-3 से ड्रॉ हो गया। 23वें मिनट में सीआईएसएफ के अब्दुल कादिर, 31वें मिनट में रमन और 40वें मिनट में केरोबिन लकरा ने गोल कर टीम को 3-0 की बढ़त दिलाई। आर्मी जालंधर के गौरव भटनी, आतिफ अतीक और रॉबिन सिंह ने गोल कर स्कोर 3-3 से बराबर कर दिया। इससे मैच ड्रॉ हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें