इन खिलाड़ियों का हुआ चयन
वाराणसी मंडल की टीम में उमेश यादव, वैभव यादव, अभिषेक यादव, रंजीत यादव, सिराज अहमद, दीपक पटेल, पवन यादव, मो. आबिद, अभिषेक कुमार सिंह, प्रशांत जायसवाल, मोहित यादव, निशांत यादव, अश्वनी पटेल, सोनू पटेल, शैलेंद्र यादव और विशाल यादव का चयन हुआ है।
तीन साल में काशी ने जीतीं 10 प्रतियोगिताएं
हॉकी वाराणसी के सचिव केबी रावत ने कहा कि वाराणसी फुटबॉल की टीम पिछले तीन साल में 10 से ज्यादा प्रतियोगिताएं जीत चुकी है। अब तक ओलंपिक सहित पांच से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी काशी से निकले हैं। पिछले साल प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भी वाराणसी मंडल की टीम सेमीफाइनल तक पहुंची थी। इस बार जीत की तैयारी है।