फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 17 विमान देरी से आए-गए, काठमांडू, दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद की फ्लाइट भी शामिल; एयर इंडिया की विमान रद्द

Thu, 18 Dec 2025 12:53 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Flight Crisis UP: विमान की लेटलतीफी और रद्द होने का सिलसिला लगातार जारी है। वाराणसी एयरपोर्ट पर इस कारण यात्रियों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। एयर इंडिया की विमान लगातार तीसरे दिन रद्द रही।
विज्ञापन
बाबतपुर एयरपोर्ट वाराणसी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Babatpur Airport Varanasi: लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कोहरे के कारण बुधवार को 17 विमान 1 से 4 घंटे की देरी से पहुंचे। इससे यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा। लेट होने वाले विमानों में घरेलू के साथ दो अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भी शामिल रहीं। बुधवार को शारजाह से वाराणसी आने वाला एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट 25 मिनट की देरी से पहुंचा। इसी तरह बुद्धा एयर का अंतरराष्ट्रीय विमान 1 घंटा 15 मिनट की देरी से पहुंचा। घरेलू उड़ानों में 15 विमान देरी से पहुंचे।

विज्ञापन


इसमें दिल्ली से वाराणसी आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट 1 घंटा 14 मिनट की देरी से पहुंची। इंडिगो की भुवनेश्वर से वाराणसी की फ्लाइट 26 मिनट, इंडिगो की मुंबई से वाराणसी की की फ्लाइट 22 मिनट, स्पाइसजेट की हैदराबाद से वाराणसी की की फ्लाइट 25 मिनट और इंडिगो की हैदराबाद से वाराणसी की की फ्लाइट 1 घंटा 33 मिनट की देरी से पहुंची।

विज्ञापन

यात्रियों को हुई फजीहत

वहीं, एयर इंडिया की दिल्ली से वाराणसी की की फ्लाइट 18 मिनट, स्पाइसजेट की दिल्ली से वाराणसी की की फ्लाइट 15 मिनट, इंडिगो की हैदराबाद से वाराणसी की की फ्लाइट 35 मिनट, एयर इंडिया एक्सप्रेस की दिल्ली से वाराणसी की की फ्लाइट 20 मिनट और स्पाइसजेट की पुणे से वाराणसी की की फ्लाइट 3 घंटे 50 मिनट की देरी से पहुंची। 

इसके अलावा एयर इंडिया की दिल्ली से वाराणसी की उड़ान की फ्लाइट 21 मिनट, अकासा एयर की मुंबई से वाराणसी की की फ्लाइट 27 मिनट, एयर इंडिया एक्सप्रेस की मुंबई से वाराणसी की की फ्लाइट 2 घंटे 1 मिनट की देरी से पहुंची। एयर इंडिया एक्सप्रेस की हैदराबाद से वाराणसी की की फ्लाइट 20 मिनट तथा स्पाइसजेट की मुंबई से वाराणसी की की फ्लाइट 58 मिनट की देरी से पहुंची।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें