मौके पर पहुंचे रोहनिया थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मौके से बरामद असलहे को भी जांच के लिए जब्त कर लिया। पुलिस के अनुसार कृष्ण कुमार सिंह थाने का टॉप टेन अपराधी और हिस्ट्रीशीटर था।
पांच साल पहले वह एक सड़क दुर्घटना में घायल होकर एक पैर से दिव्यांग हो गया था। एडिशनल एसपी सदर ग्रामीण डॉ. चारू द्विवेदी ने बताया कि थाने के पुराने हिस्ट्रीशीटर ने पेट की बीमारी से तंग आकर खुद को गोली मार आत्महत्या कर ली। शव को कब्जे में लेकर अन्य जांच की कार्रवाई की जा रही है।