फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस का शिकंजा: मुख्तार अंसारी के करीबी छह अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली

Tue, 14 Jul 2020 02:56 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
विज्ञापन
मुख्तार अंसारी
विज्ञापन

मऊ जिले के सदर विधायक मुख्तार अंसारी के करीबियों पर शिकंजा कसने का सिलसिला बरकरार है। मुख्तार के करीबी होने का अनुचित लाभ लेने वालों पर पुलिस की नजर बनी है। इसी क्रम में पुलिस ने मुख्तार अंसारी गिरोह से संबंधित छह अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोल दी है।

विज्ञापन

एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली और सरालखंसी पुलिस ने मुख्तार गिरोह से संबंधित अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली है। इसमें  कोतवाली क्षेत्र के मठिया टोला मुहल्ला निवासी धर्मेंद्र सोनकर, एचएस नं 83ए परदहा निवासी रजनीश कुमार की हिस्ट्रीशीट पुलिस ने खोली है।


सरायलखंसी थाने की पुलिस ने एचएस नं. 123 ए अहिलाद निवासी ठेकेदार राजन सिंह उर्फ राजेश सिंह, एचएस नं. 122 ए अहिलाद निवासी उमेश सिंह, एचएस नं.124 ए हसनपुर निवासी शिवशंकर उर्फ शंकर यादव और डुमरावं गांव निवासी एचएस नं. 121 ए मुन्ना उर्फ रामविलास यादव की हिस्ट्रीशीट खोली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने इन लोगों के खिलाफ मुख्तार अंसारी की नजदीकी का लाभ उठाकर अनुचित लाभ लेने के आरोप में पहले से ही मुकदमा दर्ज किया है। एसपी का कहना है कि मुख्तार अंसारी के करीबी होने का लाभ उठाकर अवैध काम करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें